उत्तरप्रदेश

पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने कन्नौज का शैक्षिक भ्रमण किया

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस मॉडर्न स्कूल के एजुकेशन टूर को कन्नौज के राजकीय पुरातत्व संग्रहालय के लिए रवाना किया।इस टूर में स्कूल के 60 छात्राओं और 8 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
इस टूर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपने पूर्वजों की विरासत और इतिहास के बारे में जानकारी देना था।छात्राओं को कन्नौज के राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में ले जाया गया,जहां उन्हें 321 ईसा पूर्व मौर्य वंश व राजा हर्षवर्धन सिंह और कन्नौज के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
संग्रहालय में छात्राओं को सेंट (इत्र) के बारे में भी बताया गया,जो कन्नौज की एक प्रसिद्ध विशेषता है।इसके अलावा,उन्हें मौर्य वंश के इतिहास,राजा हर्षवर्धन सिंह के शासनकाल और कन्नौज के विकास के बारे में जानकारी दी गई।कन्नौज के 10 नाम बदल चुके थे जिसमें 11वां नाम चल रहा था जिसको कन्नौज के नाम से जाना जा रहा है,184 ईसा पूर्व शाम वंश 78 इस कुषाण वंश 319 ईशा गुप्त वंश 551 प्रतिहार वंश से संबंधित कन्नौज से प्राप्त अवशेष शादी अध्ययन किया दिन में हड्डियों से निर्मित औजार एवं पांडुलिपियों प्रमुख हैं।राजा हर्षवर्धन कालीन माता की मूर्ति,सूर्य देव मूर्ति,नृत्य गणेश,1000 लीटर क्षमता वाला मटका आकर्षण का केंद्र हैं,साथ-साथ ही गुर्जर प्रतिहार वंश राजा जयचंद पृथ्वीराज संयोगिता विवाह मोहम्मद गजनवी का आगमन में कन्नौज क्षेत्र के 1000 से अधिक मंदिरों को तोड़कर लूटपाट करना पुरुष,वृद्धो की हत्या करना महिलाओं के साथ बलात्कार करना भारतवर्ष से लगभग एक लाख महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में अपने साथ नीलामी करने के लिए अफगानिस्तान के गजनी में दुखतारे ए हिंदुस्तान नीलाम ए दो दिनार यह आज भी वहां पर स्तंभ अंकित है।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को अपने पूर्वजों की विरासत के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यह ज्ञान उनके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।उन्होंने स्कूल प्रशासन को इस तरह के आयोजनों के लिए बधाई दी।
प्रधानाचार्य ने एसएसपी का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के एजुकेशन टूर छात्राओं के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
इस टूर ने छात्र छात्राओं को अपने इतिहास और विरासत के बारे में जानने का एक अनोखा अवसर प्रदान किया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close