वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस कमीशनर से गुहार,अभ्यस्त चोरी के गैंग से चालीस लाख का सोना बरामद करे सरकार -निशांत वर्मा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सोना चोरी हुआ चालीस लाख का पुलिस ने बरामद किया मात्र चालीस हजार का – विनय राय मुन्ना ||

चौक पुलिस पर विवेचना में लीपापोती का आरोप ||

वाराणसी :- पुलिस कमिश्नर कार्यालय मे अपने अधिवक्ता नित्यानंद राय,विनय राय “मुन्ना” एवं अभय सिंह के साथ वादी चौक निवासी निशांत वर्मा ने पहुँचकर लगाया गुहार कि उसका चालीस लाख का सोना उसके कारीगर साहिल राजपूत और राजु राजपुत,गुलशन,श्रुती गैंग बनाकर दो फरवरी 2026 को 250 ग्राम सोना चोरी कर लिया जिसकी एफआईआर चौक थाने में दर्ज है | पुलिस ने 250 ग्राम की जगह मात्र चार ग्राम सोना बरामद कर लीपापोती कर रही है गंभीर मामले मे हल्की धाराये लगा दी गयी जिससे आरोपित जमानत पा जायेगे उक्त गैंग के अभ्यस्त चोरी का प्रमाण देते हुये मांग की गयी कि उक्त गैंग से सोना आभूषण के व्यवसायी आतंकित हैं |

शिकायतकर्ता का चालीस लाख का सोना बरामद किया जाय और अन्य सोना व्यवसायी जिनका उक्त गिरोह सोना चोरी किया है उसकी भी निष्पक्ष जांच सहित उक्त मुकदमें की विवेचना चौक थाने से हटाकर दुसरे थाने को सुपुर्द किया जाय |

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button