वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस आयुक्त का आमजनता से सीधा संवाद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

  1. दिनांक 08.01.2026 को 78 नागरिकों ने किया सीधा संवाद ।
  2. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मोबाइल नम्बर 9670705555 पर दोपहर 12 से 01 बजे तक आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव गंभीरतापूर्वक सुने गए।
  3. संवाद के दौरान 78 नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याएं, यातायात व्यवस्था, जुआ, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।
  4. कुछ जागरूक नागरिकों द्वारा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, जिनका संज्ञान लेते हुए सराहना की गई।
  5. प्राप्त सभी सुझावों एवं समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
  6. पुलिस आयुक्त महोदय मोबाइल नम्बर 9670705555 पर प्रतिदिन दोपहर 12 से 01 बजे के मध्य नागरिकों से सीधे संवाद हेतु उपलब्ध रहेंगे।
  7. इस दौरान आमजनमानस पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनुचित मांग अथवा भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें, साथ ही जनपद में संचालित अवैध गतिविधियों जैसे वेश्यावृत्ति, हुक्काबार, जुआ, सट्टा, अवैध वाहन स्टैण्ड आदि की सूचना निर्भीक होकर उपलब्ध करा सकते हैं ।
  8. आम नागरिक अपनी समस्याएं अथवा सुझाव उक्त मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकते हैं ।
  9. शिकायतकर्ता की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close