वाराणसी/उत्तरप्रदेश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा काशी तमिल संगमम कार्यक्रम एवं माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत नमो घाट का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के मद्देनज़र नमो घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
- कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग की गई है। बिना चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।
- सभी प्रवेश द्वारों पर DFMD स्थापित करने तथा यह सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी आगंतुक DFMD से होकर ही प्रवेश करें ।
- ड्रोन एवं CCTV कैमरों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की सतत निगरानी की जा रही है ।
- उक्त कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल 10 आईपीएस अधिकारियों सहित हजारों सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है ।
- तदोपरान्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय के आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक निर्देश ।
- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस बल की ड्यूटी सभी महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर तैनात किए जाए ।
- कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग व्यवस्था की सुरक्षा हेतु ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
- सभी अधिकारी मानसिक रूप से ड्यूटी के लिए पूर्णतः तैयार रहें और पूर्ण मनोयोग से दिए गए ड्यूटी का करें निर्वहन ।
- असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु दिए निर्देश ।
- होटल, ढाबा आदि ठहरने वाले स्थलों की गहन चेकिंग की जाएगी और वहाँ ठहरे व्यक्तियों के आधार कार्ड/पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से किया जाए चेक।
- प्रमुख स्थानों पर हो पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर लगायी जाये रूफटॉप ड्यूटी ।
- वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था न हो बाधित, वैकल्पिक मार्गों का हो प्रयोग ।
- वीआईपी मार्ग पर पड़ने वाली गलियों एवं कट पर भीड़ नियंत्रण हेतु हो रस्सों का प्रयोग ।
- प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को करें ब्रीफ, अपने साथ रखें पर्याप्त मात्रा में रस्से, करें लाउड-हेलर का प्रयोग ।
आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा काशी तमिल संगमम कार्यक्रम तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नमो घाट का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग, DFMD की व्यवस्था, चेकिंग–फ्रिस्किंग के पश्चात ही प्रवेश तथा ड्रोन एवं CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । आईपीएस अधिकारियों सहित सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है । होटल, ढाबों आदि स्थलों की गहन चेकिंग, ठहरे व्यक्तियों के पहचान पत्र की अनिवार्य जांच, असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण हेतु रस्सों का प्रयोग, तथा पुलिस बल को मानसिक रूप से पूर्णतः तैयार रहते हुए मनोयोगपूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि VIP मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाए तथा सभी प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाएं । ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी व वाह्य जनपद से आये हुए समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।





