देहरादून-उत्तराखण्ड़

पी एम् मोदी ने उत्तराखंड पहुंच कर लिया आपदा स्तिथि का जायज़ा, 1200 करोड़ की सहायता की घोषणा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और उत्तराखंड की आपदा स्थिति का जायज़ा लिया। पीएम मोदी ने राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा की।
मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री का धराली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कार्यक्रम टल गया। हालांकि, उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में ही विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही हालिया बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन फंड से व्यापक सहायता दी जाएगी।
पीएम मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके राहत और बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा और सड़कों, स्कूलों व अन्य ढांचागत सुविधाओं के पुनर्निर्माण में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड अकेला नहीं है, पूरा देश राज्य के साथ खड़ा है। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और रिपोर्ट के बाद और भी सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close