वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पीडीए समाज के घर-घर में जाएगा समाजवादी पड़ा पंचांग कैलेंडर- आशुतोष सिन्हा एमएलसी सपा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

समाजवादी शब्द भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है – प्रदीप जायसवाल

वाराणसी:- समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डाक्टर अजय चौरसिया द्वारा प्रकाशित समाजवादी पीडीए पंचांग 2026 का विमोचन रविवार को एक निजी होटल के बैंक्वेट में प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,डिजिटल पोर्टल चैनल प्रेस के प्रतिनिधियों और शहर दक्षिणी विधान सभा के समस्त वार्डों के सेक्टर और जोनल प्रभारियों के मध्य धूमधाम से स्नातक खंड क्षेत्र वाराणसी के विधान परिषद के सदस्य आशुतोष सिन्हा ने किया | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समाजवादी और पीडीए विचारधारा को आगे बढ़ते हुए और आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त विधानसभा में पीडीए समाज को जोड़ने लिए अभियान चलाया जा रहा है | इसी कड़ी में वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पीडीए पंचांग 2026 का कैलेंडर का विमोचन किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं प्रत्याशी स्नातक खंड क्षेत्र वाराणसी आशुतोष सिन्हा थे तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल थे | विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी शहर दक्षिणी की अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी एवं कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने किया |

मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पीडीए पंचांग की विशेषता पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती और उनकी पुण्यतिथि के अलावा ऐतिहासिक दिन को याद करके अपने पूर्वजों की गौरवशाली इतिहास को लगातार बताता चलेगा,इससे पीडीए समाज के नई पीढ़ी के नौजवान अपने महापुरुषों के सामाजिक योगदान को जान सकेंगे और याद कर सकेंगे |

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश के अध्यक्ष और समाजवादी पीडीए पंचांग के प्रकाशक डाक्टर अजय चौरसिया ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से समाज को बांटने काम हो रहा है और हर बात में हिंदू-मुसलमान और मंदिर,मस्जिद की बात की जा रही है ऐसी हर जगह समाजवादी पीडीए पंचांग पहुंचाकर हम लोग एकता की भावना और सद्भावना का संदेश देंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे |

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी शब्द भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है जिस प्रकार से शनिवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर पीडीए समाजवादी पंचांग का विमोचन किया उससे पूरा उत्तर प्रदेश में संदेश ही नहीं क्रांति आ गई है और हम सभी पीडीए समाज के लोग समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए एकजुट एक मन हो गए हैं |

समाजवादी पीडीए पंचांग विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद व संजय मिश्रा, समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्य ईशान श्रीवास्तव,समाजवादी पार्टी पूर्व महानगर अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल,रवि जायसवाल,इकबाल अंसारी,हिफाजत अली,सुमित जायसवाल, सुजीत गुप्ता,चरण दास गुप्ता,अभिषेक यादव डीएम,रवि शंकर यादव,मिथिलेश साहनी बच्चा,जौहर प्रिंस,आलोक गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल,काशी नाथ गुप्ता, सोहनलाल चौरसिया,अजहर अली सिद्दीकी,मोहम्मद सलीम गुफरान अंसारी, रामजी यादव,संतोष यादव एडवोकेट, मोदस्सिर अहमद,शाहिद अन्सारी,अरसद खां,शशि गुप्ता,राहुल कन्नौजिया, समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा के समस्त वार्डो के सेक्टर जनरल प्रभारी गण उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close