वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पंचकोसी मार्ग पर शिवभक्तों की सेवा में जुटे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

शिविर मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर सुजीत सिंह ने शिवभक्तों के बीच फल का किया वितरण

वाराणसी:- जनपद मे पंचकोसी परिक्रमा के दौरान भोजूबीर पंचकोसी मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की ओर से विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया | अस्पताल परिसर के सामने आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं का उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाई | अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रेम प्रकाश,डॉ.शिवेश जायसवाल और डॉ.मेहिलाल है कि सहित अन्य डॉक्टरों ने भक्तों को आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं | श्रद्धालुओं के पैरों में छाले व चोट की शिकायत मिली जिनकी मौके पर ही मरहम-पट्टी की गई | दर्द से राहत के लिए स्प्रे व औषधीय घोल का भी प्रयोग किया गया | चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं को थोड़ी देर विश्राम की सलाह दी हालांकि अधिकांश भक्त उपचार के तुरंत बाद परिक्रमा पूर्ण करने के लिए आगे बढ़ गए |

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने शिवभक्तों के बीच फल वितरित किए | शिविर में अस्पताल कर्मियों के साथ अजय सिंह बंटी,आकाश, साहिल और मनोज सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close