उत्तरप्रदेश

नुमायश पंडाल में ऐतिहासिक आल इंडिया मुशायरा 2 जनवरी कोतैयारियां जोरों पर, देश के नामचीन शायर करेंगे शिरकत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। नुमायश पंडाल में ऐतिहासिक आल इंडिया मुशायरे का आयोजन आगामी 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को रात 8 बजे किया गया है। मुशायरे की कामयाबी के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। मुशायरे के मंच पर इस बार देश के नामचीन शायर मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी आल इंडिया मुशायरे के संयोजक पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद व सह संयोजक पूर्व शहर अध्यक्ष सपा नफीसुल हसन अंसारी ने आयोजित बैठक में देते हुए बताया कि मुशायरे के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव होंगे और अध्यक्षता शायर माजिद देवबंदी व संचालन शायर नदीम फर्रुख करेंगे। उन्होंने बताया कि आल इंडिया मुशायरे में देश के नामचीन शायर अंजुम रहबर, मंजर भोपाली, माजिद देवबंदी, जौहर कानपुरी, शबीना अदीब, नदीम फर्रुख, ख़ुर्शीद हैदर, अमीर इमाम, हिमांशी बाबरा, जहाज देवबंदी, हाशिम फीरोजाबादी, नदीम शाद, राहुल शर्मा, बिलाल सहारनपुरी, ओम जी, शहबाज लखनवी, अली बाराबंकवी, आयशा खुशनसीब शिरकत कर अपनी शायरी के जलवे बिखेरेंगे। उन्होंने जनपद वासियों से आल इंडिया मुशायरे में शामिल होकर बेहतरीन शायरी का आनन्द लेने की अपील की है। बैठक में नदीम अहमद एड., इंतखाब आलम रौनक, मोहम्मद असलम अंसारी, निहाल खान, शावेज़ नक़वी, फरहान शकील, ताबिश खान, रफत खान, शाहिद हुसैन लल्ला, शफी अहमद बालक, कामरान खान, अब्दुल रफीक, आरिफ सिद्दीकी नूर, अफजाल खां, रिहान खान, हसन राइन, सैयद मोहहमद नूर, सरफराज हुसैन, मुजफ्फर अली, खालिद हुसैन, मास्टर मोहम्मद सुल्तान, इसरार मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close