निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई दौराने चेकिंग एक नाबालिक लड़का व लड़की को रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

वाराणसी । श्रीमान जी आज दिनांक 16.12.25 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई l इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो। यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें। गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई । CCTV कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।
मुझ निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में आज स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई दौराने चेकिंग......
“रेलवे एक्ट“
स्टेशन वाराणसी सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में ऑटो वाहन लगाने के जुर्म में 04 ऑटो चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया।
तथा
स्टेशन वाराणसी इन गेट पर रेल परिसर में गंदगी फैलाने के जुर्म में 03 ठेला लगाने वालों व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया गया।
तथा
स्टेशन वाराणसी गाड़ी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 05 पर अवैध वेंडिंग करने के जुर्म में 01 व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया।
तथा
RPF वाराणसी के अधीन आउट पोस्ट बाबतपुर में रेलवे प्लेटफार्म पर बाइक लाने व चलाने के जुर्म में 01 व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147, 159 में मामला पंजीकृत किया गया।
कुल 09 के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया।
“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते“
आज दिनांक 16/12/2025 को श्री देवांश शुक्ला ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल , लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे के द्वारा गठित AHTU टीम वाराणसी एवं प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल संदीप कुमार के सुपरविजन में स0उ0नि0 शिवकुमार यादव व म0का0 सोनिया दौराने रेलवे स्टेशन वाराणसी गस्त चेकिंग न्यू यात्री आश्रय में पहुंचे तो देखे कि एक नाबालिग लड़का व् एक नाबालिग लडकी कोने में बैठे हुए है पास जाकर स्नेह पूर्वक पूछने पर अपना-अपना नाम…………
(1) फुलेश्वर लोहरा पुत्र शोभन लोहरा, उम्र-16 वर्ष, निवासी- ग्रा0- अंकुरी हरातोली, पो0- बनारी विशुनपुर, थाना-गुरदरी, जनपद-गुमला, झारखण्ड ।
(2) सुषमा पुत्री गजेन्द्र, उम्र -15 वर्ष निवासी- ग्रा0- अंकुरी हरातोली, पो0- बनारी विशुनपुर, थाना-गुरदरी, जनपद-गुमला, झारखण्ड बताये।
तथा बताये कि हम बनारस घुमने आये है हमारे घर वाले को नहीं पता है की हम कहा है I दोनों बच्चे घबराए हुए थे अतः उनके हित व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोस्ट हाजा वाराणसी पर लाया गया पश्चात् चाइल्ड लाइन को सूचित किया गया कुछ समय बाद रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइज़र श्री श्रवण कुमार के कार्यालय उपस्थित होने पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु उपरोक्त नाबालिग को ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया I
सादर!





