वाराणसी/उत्तरप्रदेश
नादान परिंदे साहित्य मंच ने बच्चों को किया कंबल वितरण

वाराणसी :- नादान परिंदे साहित्य मंच के तत्वाधान में रविवार को पांचवे चरण में मातृ मंदिर कन्या गुरुकुल विद्यालय,लक्सा, रामापुरा में बच्चों व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया ये बच्चे गुरुकुल में भारत वर्ष के अनेको प्रान्त के बच्चे यहाँ शिक्षा ग्रहण करने आते है और यही पर उनके रहने व खाने की व्यवस्था की जाती है |
इस कार्यक्रम में नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्र,कोषाध्यक्ष झरना मुखर्जी,मात्र मंदिर कन्या गुरुकुल की मुख्य संचालिका डॉ गायत्री आर्या, राजेश राय,सपन मुखर्जी,संजना वर्मा, सुरैया बानो आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे ||





