नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

नजीबाबाद में शिक्षक पर दो छात्राओं से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी-अभिभावकों मे आक्रोश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद में शिक्षक पर दो छात्राओं से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
नजीबाबाद, बिजनौर।
नजीबाबाद क्षेत्र के एक स्कूल शिक्षक पर 9 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान एक अन्य 11 वर्षीय छात्रा के परिजन भी पहुंचे और उन्होंने भी संबंधित शिक्षक पर समान प्रकृति के आरोप लगाए।


परिजनों का कहना है कि बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सोशल मीडिया पर उठे मामले के संदर्भ में Bijnor Police ने जानकारी दी कि थाना प्रभारी नजीबाबाद को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
(नोट: पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखते हुए समाचार प्रकाशित किया गया है।)

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button