उत्तरप्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा 14 फरवरी को मऊ जनपद के भ्रमण पर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

तमसा तट स्थित मऊ महादेव मंदिर के घाट का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ, 13 फरवरी 2026

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा दिनांक 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद मऊ के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा नगर पालिका परिषद मऊ क्षेत्रांतर्गत तमसा नदी तट पर स्थित मऊ महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित एवं सुव्यवस्थित घाट का लोकार्पण करेंगे।तमसा नदी तट पर विकसित यह घाट क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा। घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत सीढ़ियों का सुदृढ़ीकरण,प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे विभिन्न पर्वों के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि नगर क्षेत्र की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।यह नवनिर्मित घाट धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का उदाहरण है। यह पहल स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों के सृजन में भी सहायक सिद्ध होगी।

मंत्री श्री ए के शर्मा अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी लेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगे। मंत्री श्री शर्मा दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत शनिवार की देर शाम लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close