नगर निगम ने मुरादाबाद रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा,,,,स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को गति देते हुए नगर निगम काशीपुर ने सोमवार को मुरादाबाद रोड पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं साफ-सफाई अभियान चलाया। यह अभियान माननीय महापौर श्री दीपक बाली एवं नगर आयुक्त श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर संचालित किया गया।
अभियान का प्रमुख उद्देश्य नाले पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू करना था। निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर नाले पर कब्जाधारियों द्वारा बनाए गए पक्के स्लैब को ध्वस्त कराया। जेसीबी और डंफर की सहायता से कई डंफर मलबा हटाया गया और नाले की पूरी सफाई की गई।
***जसपुर बस अड्डे पर भी बड़ी कार्रवाई
अभियान के दौरान जसपुर बस अड्डे क्षेत्र में नाली के ऊपर बांस–लकड़ी और पक्के खोखे लगाकर किए गए कई अवैध निर्माणों को मौके पर ही गिरा दिया गया।
इसके अलावा, बस अड्डे के निकट स्थित एक सुलभ शौचालय को अतिक्रमण करवाने के आरोप में ₹5000 का चालान किया गया। शौचालय के दोनों ओर ठेलियाँ लगवाने और पक्का तिरपाल निर्माण करवाने को तुरंत हटाया गया।
***जसपुर खुर्द रोड पर व्यापारियों को चेतावनी
अभियान आगे जसपुर खुर्द रोड पर भी जारी रहा, जहाँ नाले के ऊपर लाल निशान लगाकर व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपना कोई भी सामान नाली के ऊपर न रखें। निगम ने सुझाव दिया कि भविष्य में जलभराव रोकने और दैनिक सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नाली के ऊपर लोहे का जाल लगाया जाए।
****निगम की नागरिकों से अपील
नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग और सहभागिता के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में काशीपुर को प्रथम स्थान दिलाने में योगदान दें।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइज़र राजेश बाबू और बादल खत्री, पार्षद दीपा पाठक एवं दीपेन्द्र, अनूप सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही





