नगर आयुक्त ने शिवपुर क्षेत्र का किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश

सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक को स्पष्टीकरण ||
वाराणसी :- नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार की सुबह शिवपुर क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान शिवपुर स्थित तालाब की सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर उन्होंने कड़ा रूख अपनापते हुये क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश भागर्व को कार्य में सुधार लाने की चेतवानी दी गयी तथा स्पष्टीकरण तलब किया गया है | नगर आयुक्त द्वारा विभिन्न गलियों का निरीक्षण किया गया तथा वहां चल रहे इण्टर लकिंग के कार्यो का अवलोकन किया गया,नगर आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि कार्य मानक के अनुयप् उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाय,उनके द्वारा पुनः कार्य के उपरान्त निरीक्षण किया जायेगा |
नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्रों में किये जा रहे डोर टू डोर कूड़ा उठान की जानकारी क्षेत्रीय नागरिकों से प्राप्त की तथा सम्बन्धित संस्था को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कूड़े का उठान किया जाय, साथ ही सड़कों पर कहीं कूड़ा गिरा न दिखायी दे | नगर आयुक्त द्वारा नाला सफाई इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी |
नगर आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगरीय सेवाओं से सम्बन्धित सभी कार्यो में नियमित रूप से किया जाय,उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप पूरे किए जाएँ | निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनंद सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ||





