वाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना जंसा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त सास तथा पति अंकित तिवारी को किया गया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । आज दिनांक 30.11.2025 को थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के संबंध में पंजीकृत मु.अ.सं. 258/2025, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट में वांछित मृतका की सास राधा तिवारी एवं पति अंकित तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी, निवासी ग्राम गोगवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 16.11.2025 को मृतका के ससुर अभियुक्त राधेश्याम तिवारी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.11.2025 को मृतका के पिता द्वारा थाना जंसा पर दी गई लिखित तहरीर में बताया गया था कि उन्होंने अपनी पुत्री आंचल तिवारी का विवाह दिनांक 22 मई 2020 को अंकित कुमार तिवारी निवासी उपरोक्त के साथ किया था। विवाह के उपरांत से ही ससुराल पक्ष — सास राधा तिवारी, ससुर राधेश्याम तिवारी, पति अंकित तिवारी एवं देवर विकास तिवारी — द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं सिकण्डी की माँग को लेकर मृतका आंचल का निरंतर उत्पीड़न एवं मारपीट की जाती रही।

दिनांक 13.11.2025 को मृतका आंचल तिवारी द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना जंसा पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज मृतका की सास एवं पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे से संबंधित शेष वांछित अभियुक्त देवर विकास तिवारी की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास एवं तलाशी जारी है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close