उत्तराखंड

त्रिस्तरीय मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

पिथौरागढ़ / उत्तराखंड,,,,राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड के आह्वान पर त्रिसूत्रीय मांग को लेकर शिक्षकों का आन्दोलन लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता ने कहा कि शिक्षकों के पदोन्नति, स्थानांतरण एवं प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली निरस्त करने हेतु चलाया जा रहा चौक-डाउन हड़ताल से विकास खण्ड के सभी हाईस्कूल एवं इण्टर कालेजों में शिक्षण व्यवस्था बूरी तरह चरमरा गयी है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों द्वारा संघ के पदाधिकारियों से वार्ता करने के बजाय आन्दोलन को कमजोर करने के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं, जिससे प्रदेश भर के शिक्षकों में गहरा रोष उत्पन्न हो गया है और वे अपना आन्दोलन और तेज करते हुए 25 अगस्त को पूरे प्रदेश के 95 ब्लॉक मुख्यालयों में धरना देकर विभाग एवं सरकार को कुम्भकरणी नींद से जगाने का कार्य करेंगे। शिक्षक पहले ही बोर्ड सुधार-परीक्षा मूल्यांकन, शिक्षक-प्रशिक्षण, खेलकूद प्रतियोगिता,विभागीय सूचना प्रेषण में असहयोग कर रहे हैं और अब सामुहिक रूप से प्रभारी-प्रधानाचार्य का पदभार भी छोड़ रहे हैं, जिससे प्रदेश के 90 प्रतिशत विद्यालय मुखिया विहीन हो जाऐंगे। उन्होंने कहा कि यदि विभाग व सरकार इन विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के हितैषी होते तो पिछले कई वर्षों से रूके शिक्षकों के पदोन्नति करते। जिससे आज शिक्षक इस तरह सड़को पर उतरने को मजबूर न होते। उन्होंने कहा कि अब आन्दोलनकारी शिक्षक इसी तरह 24 अगस्त तक चौक-डाउन, 25 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय, 27 अगस्त को जनपद मुख्यालय, 29 अगस्त को मण्डल मुख्यालय पर धरना देंगे। तत्पश्चात् 1 सितम्बर से शिक्षा निदेशालय, देहरादून में जनपद वार धरना दिया जायेगा। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी सहित मंत्री शौर्यवर्धन, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भण्डारी, गीता बिष्ट, तनुजा पन्त, कुसुम चौहान, विनोद कुमार, कमलेश, दीपक पन्त, विनोद जोशी, मनोज रावत, आशुतोष मिश्रा, अशोक पन्त, भुवन, अर्जुन महरा, नारायण, रोहित पानू, संतोष भट्ट सहित सभी शाखाओं के संघनिष्ठ साथियों ने सहयोग दिया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close