उत्तराखंड

तहसील परिसर मे मिली सड़ी गली लाश, देख कर सब रह गए हक्के बक्के

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,रोडवज बस अड्डे से सटे तहसील परिसर के खंडहर में लाश मिलने से मचा हड़कंप। रविवार के दिन हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में तेज दुर्गंध आने से लोगों ने निकट तहसील परिसर में किसी जानवर के मरे होने की संभावना जताई। जिसकी बाद कछ लोग ने वहां तलाश शुरू करी।
तलाशी के दौरान वहां स्थित खंडहर में सड़ी गली लाश दिखी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मृतक का नाम मनोज बेलवाल है जो कि हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था।
पत्नी के निधन के बाद से ही मनोज अवसाद में रहने लगा और शराब का आदी हो गया था। पिछले दो सालों से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। सूचना के मिलते ही मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मनोज मुख्य रूप से बेतालघाट निवासी बताया जा रहा है।
मनोज की पत्नी का निधन भी पांच वर्ष पूर्व हो गया था। और एक बेटी है जो अपने मामा के साथ रहती है। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close