जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड कार्यालय में राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

वाराणसी :- जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड नदेसर कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी कमिश्नररेट के सम्मानित पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने पर चार फ़रवरी बुधवार को मुख्य अतिथि डीसीएफ सभापति राकेश सिंह अलगू एवं कार्यक्रम संयोजक स्वतंत्र मिश्रा के द्वारा थाना प्रभारी कैंट शिवाकांत मिश्रा,थाना प्रभारी सिगरा संजय मिश्रा एवं सब इंस्पेक्टर सुश्री दीक्षा पांडे एवं आरक्षी शिवाकांत मिश्रा का राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनकी सेवा व निष्ठा का अंगवस्त्रम पहनाकर अभिनंदन एवं सम्मान कर सम्मानित किया गया |
उक्त अवसर पर काशी राज परिवार के गणमान्य सदस्य अशोक सिंह,राष्ट्रपति पदक प्राप्त तिलकराज कपूर,डीसीएफ उपसभापति प्रमोद कुमार,समिति अध्यक्ष बृजेश सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह,मंजू ब्यास उपनिरीक्षक सुमित पाण्डेय सहित सहकारिता परिवार के अन्य गणमान्य सदस्य सम्मिलित रहे ||






