वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत एवं सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर थीम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत एवं सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर थीम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज नवलपुर शिवपुर वाराणसी में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार चाइल्ड हेल्प डेस्क कैंट रेलवे स्टेशन के सुपरवाइजर शिवेंद्र कुमार सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर पारुल राय ,परामर्श दाता प्राची जयसवाल द्वारा सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए हुए बताया गया कि बाल विवाह करने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पूर्णतया नहीं हो पता है जिससे बालक एवं बालिकाओं का पूरा जीवन अंधकारमय बीतता है । बाल विवाह करना एक अपराध है परिवार ,समाज, समुदाय एवं देश के प्रत्येक नागरिक को बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय सहभागिता के साथ बाल विवाह का अंत करना होगा तभी बाल विवाह मुक्त भारत संभव हो सकेगा । परियोजना समन्वयक द्वारा बताया गया कि विवाह करने की उम्र लड़की की 18 वर्ष से अधिक तथा लड़के की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित सभी शिक्षक गणों एवं विद्यार्थियों ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के प्रतिज्ञा की ।
हम स्वयं न ही बाल विवाह करेंगे और ना ही परिवार एवं समाज में होने देंगे
साथ ही सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098,महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन
112,108,1076,1090 इत्यादि टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई ।
इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की टीम द्वारा उपस्थित बच्चों को विभागीय योजनाओं जागरूक किया गया तथा बच्चों को निम्नलिखित योजनाओं की जानकारी दी गई:

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
  • वन स्टॉप सेंटर
    . बाल सेवा योजना
    . स्पॉन्सरशिप योजना
  • 181 महिला हेल्पलाइन
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
    उक्त कार्यक्रम में ,विद्यालय के विद्यार्थी गण एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे ।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close