काशीपुर-उत्तराखण्ड़
जन जागरूकता हेतू राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल का काशीपुर आगमन, टीम- अली जान ने किया ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,हथकरघा एवं हस्तशिल्प राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल का काशीपुर आगमन पर महेशपुरा के शाह जी ऑटोमोबाइल गैराज में फूल माला और ढोल के साथ वरिष्ठ नेता अली जान द्वारा स्वागत किया गया।पत्रकारों से रूबरू होकर सवालों का जवाब देते हुए मंत्री जी ने कहा कि हथकरघा एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए सरकार समय-समय पर योजनाएं लाती रहती है और आने वाले समय में भी हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया
जाएगा और नई-नई योजनाएं लाकर रोजगार का प्रबंध किया जाएगा।सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचे, इसीलिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

इस दौरान कार्यक्रम में अली जान चौधरी ,मोहम्मद अनीस ,मोहम्मद फारूक, साहिब सकलैनी ,नईम सलमानी , मोहम्मद इरशाद आदि मौजूद रहे ।





