अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव में सड़क पार कर रहे स्थानीय निवासी रोहित राजभर को तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने टक्कर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव में सड़क पार कर रहे स्थानीय निवासी रोहित राजभर को तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की।
घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने परिजनों को समझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की सूचना मिलते ही धरसौना गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button