चोरों ने सैलून की दुकान को बनाया निशाना, नगदी व बैटरा चोरी।

रिपोर्टर विकास सिंह
चोरों ने सैलून की दुकान को बनाया निशाना, नगदी व बैटरा चोरी।
नूरपुर। बीती रात चोरों ने कोहरे व कड़ाके की सर्दी का फायदा उठाते हुए नगर के एक सैलून की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाना नूरपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र शहीद तिराहा स्थित शारिक पुत्र साजिद की क्लासिक हेयर सैलून नाम से दुकान है। रोज़ की तरह शारिक देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से एक बैटरा (इन्वर्टर बैटरी) तथा गल्ले में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देकर तहरीर सौंपी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।





