काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चैती मेले के लिए पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया, पिछले वर्ष से भी अधिक बढ़ी टेंडर राशि

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चैती मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस वर्ष चैती मेले का आयोजन 19 मार्च से 17 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले में टेंट, बैरिकेडिंग, झूले-तमाशे, दुकानों की तहबाजारी और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं।
उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता के साथ टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टेंडर राशि में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो मेले की बढ़ती लोकप्रियता और भव्यता का संकेत है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दुकानों और तहबाजारी का टेंडर 2 करोड़ 21 लाख रुपये में हुआ था, जबकि इस बार यह बढ़कर 2 करोड़ 63 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसी प्रकार झूले-तमाशे का टेंडर पिछले साल 1 करोड़ 64 लाख रुपये का था, जो इस बार बढ़कर 1 करोड़ 72 लाख रुपये हो गया है। इससे मेले की व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले के लिए एक विस्तृत लेआउट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार दुकानों, झूलों और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा और पुलिस बल, होमगार्ड व पीआरडी जवानों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।
पिछले वर्ष मेले के दौरान तेज आंधी के कारण हुई आगजनी की घटना को देखते हुए इस बार अग्नि सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी और ज्वलनशील सामग्री के उपयोग पर नियंत्रण रखा जाएगा। साथ ही फायर ब्रिगेड के वाहन और अग्निशमन दल मेले में तैनात रहेंगे।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग, बिजली और अन्य सुविधाओं के लिए निर्धारित दरें तय की गई हैं। यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो ठेकेदारों और प्रशासन के साथ बैठक कर उसका समाधान किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button