वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चेतगंज इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने 10.50 किग्रा.चाइनीज मांझा के साथ विक्रेता को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । आगामी मकर संक्रांति पर्व पर चाइनीज माझों से सजने वाली दुकानों पर चाइनीज मांझा बेचने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सेनपुरा चेतगंज में बबलू जनरल स्टोर की दुकान में विशाल गुप्ता द्वारा अवैध चाइनीज मांझा रखकर चोरी छिपे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इस दौरान सूचना पाकर पहुंची चेतगंज पुलिस ने बबलू जनरल स्टोर की दुकान पर पहुंची। दुकान की तलाशी के दौरान हीरो प्लस ब्रांड के दो अंटे व अन्य ब्रांड के 10 बड़े अंटे, 30 छोटी अंटी चाइनीज मांझा,42 छोटी अंटी नायलान मांझा बरामद किया गया। जिसका कुल अनुमानित वजन 10:50 किलोग्राम आंका गया। विक्रेता को कुल चाइनीज मांझों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये बिक्रेता का नाम विशाल गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी सेनपुरा थाना चेतगंज बताया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, म0उ0नि0 आदर्शिका, म0उ0नि0 अंकिता कुमारी,का0 रितिक राज आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close