चंदौली- चकिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 17.800 कि0ग्रा0 अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

.
बरामद गांजे अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये…
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.02.2026 को समय 05.05 बजे रविदास मंदिर के पास ग्राम मुडहुआ से एक मोटरसाइकिल को रोक कर चेकिंग की जा रही थी। मोटरसाइकिल पर रबड से बांधे गये 01 बोरे में से 17.800 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया व 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू पुत्र स्व0 भोला निवासी बैरगाढ थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली के रूप में हुई। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 26/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.






