नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

घर में घुसकर जानलेवा हमला,पीड़ित बेहोश-पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल-पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

घर में घुसकर जानलेवा हमला, पीड़ित बेहोश — पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल
रिपोर्टर: विकास सिंह
नूरपुर (बिजनौर)।

थाना नूरपुर क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर कस्बा में दबंगों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित हैदर खान पुत्र सज्जाद खान ने थाना नूरपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 21 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उनके और उनके भतीजे के साथ मारपीट की थी। पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।


आरोप है कि 22 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे आरोपी एकजुट होकर दोबारा उनके घर में घुस आए। नामजद आरोपियों में सलीम, जावेद, इशरत, वकार पुत्रगण रफीक, समीर पुत्र वकार, राजा पुत्र इरशाद और अनस पुत्र सलीम शामिल हैं। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


हमले के दौरान हैदर खान के गले पर जोरदार वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई जफर खान, भतीजे आरिशा और वारिस को भी गंभीर चोटें आईं।
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों में एजाज पुत्र यूसुफ और रेशमा पत्नी आफताब सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। भीड़ को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


इलाज के बाद 24 फरवरी 2026 को पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना को लेकर क्षेत्र में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
पीड़ित हैदर खान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close