ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल मे वार्षिक मेले फैट फेस्टा का आयोजन,छात्रों ने कला के माध्यम दिखाया अपनी प्रतिभा

छात्रों द्वारा लगाये गये विज्ञान प्रदर्शनी,कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी,खेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे
खेल के मैदान गुब्बारो,बैनरों और रंगीन झंडियों से सजे रंग-बिरंगे स्टाल्स सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा
वाराणसी :- खुशहाल नगर चाँदमारी स्थित ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल वाराणसी में वार्षिक मेले फैट फेस्टा का किया गया आयोजन | खेल के मैदान गुब्बारो,बैनरों और रंगीन झंडियों से सजे रंग-बिरंगे स्टाल्स,स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया | यह आयोजन छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा और टीम वर्क को प्रदर्शित करते हुए सामूहिक भागीदारी का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा | पूरे परिसर में संगीत और बच्चों की चहचहाट से माहौल बहुत ही जीवंत था | छात्रों द्वारा लगाये गये विज्ञान प्रदर्शनी,कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी,खेल तथा खाने-पीने के विभिन्न प्रकार के स्टाल जैसे रिंग टास,शुटिंग,चाट, गोलगप्पा,चाइनीज व्यंजन,गुलाब जामुन आदि के स्टाल सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे | बच्चों ने इसके अलावा ऊँट की सवारी,विभिन्न प्रकार के झुलों का भी आनंद लिया | मेले का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा मंच पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें नृत्य और संगीत ने सबका मन मोह लिया |
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा.राकेश सिंह, प्रधानाचार्या किरन सिंह ने सभी शिक्षक तथा छात्रो के उत्साह की सराहना की,कार्यक्रम सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुआ ||






