नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

गांवों में सुरक्षा समिति गठन की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

गांवों में सुरक्षा समिति गठन की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन।

नूरपुर।शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गन्ना समिति परिसर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों के खेतों में लगे नलकूपों पर हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई और गांवों में सुरक्षा समिति गठित किए जाने की मांग उठाई गई।बैठक के उपरांत भाकियू पदाधिकारियों ने नगर इंचार्ज नूरपुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांव-स्तरीय सुरक्षा समितियों का गठन किया जाए।बैठक की अध्यक्षता रामसिंह प्रधान ने की, जबकि संचालन मोनू चौधरी ने किया।इस अवसर पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने कहा कि आए दिन नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य सामान की चोरी हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा समिति बनाने की मांग की।
साथ ही अमरपाल सिंह ने 16 से 18 जनवरी तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर “किसान कुंभ” में अधिक से अधिक किसानों से भाग लेने का आह्वान किया।बैठक में जिला संगठन मंत्री अशोक धनकड़, जिला सचिव मास्टर देवेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाकियू सदस्य उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close