करनाल-हरियाणा

गर्मी के मौसम में रखे साफ-सफाई का विशेष ध्यान : उत्तम सिंह

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गर्मी के मौसम में रखे साफ-सफाई का विशेष ध्यान : उत्तम सिंह

करनाल, 21 अप्रैल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जनता का आह्वान किया है कि वे अपने घरों के आसपास व घरों के अन्दर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि बढ़ती गर्मी के कारण मक्खी-मच्छर पनपते हैं जिन्हें रोकने के लिए घर व आसपास साफ सफाई का कार्य बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि मलेरिया फैलाने वाले मच्छर रुके हुए गंदे पानी में पैदा होते हैं, जबकि डेंगू बुखार की बीमारी फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं। अत: सभी व्यक्ति अपनी पानी की टंकियों को समय समय पर अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह ढककर रखें।
उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों में पानी की टंकी को साफ रखें। कूलर आदि में मच्छर न पनपने दें, इसके लिए नियमित रूप से सफाई करते रहें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में काटता है, जबकि मलेरिया या अन्य बुखार फैलाने वाला मच्छर दिन व रात में काटता है। उन्होंने बताया कि मक्खी मच्छर को पनपने से रोकने के लिए एकमात्र उपाय केवल साफ-सफाई ही है।
उत्तम सिंह ने बताया कि गर्मीयों के मौसम में बीमारियों को रोकने के लिए सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है ताकि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रह सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बढ़ती गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, सूती एवं ढीले कपड़ों का प्रयोग करें, गर्मी के स्ट्रोक या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सक की सलाह ले और कोई भी व्यक्ति डॉक्टर की सलाह के बिना डेंगू की दवा ना ले क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close