वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग में अंग्रेजी शराब के 45 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी।रेलवे में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन कैंट से अंग्रेजी शराब के पाउच के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी के मार्गदर्शन में, पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी, अवैध तस्करी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक गुलाम अख्तर अली हेड कांस्टेबल मो० दानिश तथा कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव रेलवे स्टेशन कैंट वाराणसी पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 के पूर्वी छोर काशी साइड स्थित स्टील बेंच पर बैठे एक युवक पर संदेह होने पर जांच की गई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम जनक कुमार पुत्र सुवे चौहान निवासी धनराज विगहा, पोस्ट छबिलापुर, थाना मानपुर, जिला नालंदा (बिहार), उम्र लगभग 26 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से OFFICERS CHOICE ORIGINAL WHISKY के 180 एमएल के कुल 45 पाउच बरामद हुए। जामा तलाशी में 400 रुपये नकद भी मिले, जिसे उसने अपना निजी बताया।

कुल बरामदगी 8.1 लीटर अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 5400 रुपये आंकी गई है। बरामदगी व अवैध तस्करी के आधार पर युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर माल व अभियुक्त को नियमानुसार लगभग 07:10 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

थाना जीआरपी कैंट में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 370/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर,उपनिरीक्षक ,गुलाम अख्तर अली,हेड कांस्टेबल मो० दानिश,कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close