वाराणसी/उत्तरप्रदेश

केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा बुनकर मेला-2026 का सफल आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- केन्द्रीय रेशम बोर्ड C.S.T.R.I., R.S.T.R.S.वाराणसी, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंगिका हथकरघा सहकारी समिति लिमिटेड रामनगर वाराणसी में भव्य बुनकर मेला का आयोजन किया गया | बुनकर मेला की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई | इस कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से रेशम निदेशालय (Sericulture) वाराणसी, भारतीय हथकारघा प्रौ‌द्योगिकी संस्थान (IIHT) वाराणसी,राष्ट्रीय फैशन प्रौ‌द्योगिकी संस्थान (NIFT) वाराणसी, बुनकर सेवा केंद्र (WSC) वाराणसी और राष्ट्रीय हथकारघा विकास निगम (NHDC) वाराणसी रहे | इन विभागों के अधिकारियों ने बुनकरों को अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की |

केन्द्रीय रेशम बोर्ड CSTRI के निदेशक डॉ.एस.पेरियास्वामी ने सीधे बुनकरों से संवाद किया और उनकी वास्तविक स्थिति एवं समस्याओं को जानने का प्रयास किया | बुनकर समुदाय की ओर से अमरेश कुशवाहा ने मंच से अपने विचार रखे तथा बुनकरों की विभिन्न चुनौतियों और आवश्यकताओं को साझा किया |

मेला का एक विशेष आकर्षण ओडिशा से आए तसर रीलर्स रहे जिन्होंने अपने उत्कृष्ट तसर सिल्क धागा उत्पाद प्रदर्शित किए | इस मेले के माध्यम से बुनकरों को रीलर्स से सीधे जुड़ने और अपनी आवश्यकताओं को स्पष्ट रूप से बताने का अवसर मिला |

इस बुनकर मेले ने बुनकरों,रीलर्स, तकनीकी संस्थानों और सरकारी विभागों को एक ही मंच पर लाकर परस्पर सहयोग एवं विकास के नए मार्ग खोलने का कार्य किया | कार्यक्रम का उ‌द्देश्य बुनकरों को तकनीकी,आर्थिक और योजनागत सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें सशक्त बनाना रहा जिसे व्यापक सफलता प्राप्त हुई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close