राष्ट्रीयवाराणसी/उत्तरप्रदेश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 20 फ़रवरी को असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की करेंगे शुरूआत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

इस पहल का फोकस विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुसार सुरक्षित,मज़बूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटी को प्रोत्साहन देना है

यह योजना स्थानीय लोगों को सीमा सुरक्षा,सजगता के माध्यम से सीमापार अपराधों को रोकने में अहम योगदान देने में मदद करती है

VVP-II योजना 6,839 करोड़ रूपये की लागत वाली है जिसे सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के ज़रिए 15 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा

वाराणसी :- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) लॉन्च करेंगे | यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मज़बूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा। VVP–II प्रोग्राम 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को कछार ज़िले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा | वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के ज़रिए सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है | यह प्रोग्राम ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने,आधारभूत सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और रोज़गार के सतत अवसर निर्मित करने पर बल देता है | इससे विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुसार सुरक्षित,मज़बूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटीज़ को प्रोत्साहन मिलता है |

इन गांवों को मज़बूत करने के साथ-साथ यह प्रोग्राम स्थानीय निवासियों को देश की आंख और कान बनने में भी मदद करता है जिससे सीमा सुरक्षा,सीमापार अपराधों को रोकने और आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने में अहम योगदान मिलता है |

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II एक केन्द्रीय योजना है जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028 -29 तक 6,839 करोड़ रूपये है | VVP-II को 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीएस )में लागू किया जाएगा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close