खबरों की खबरवाराणसी/उत्तरप्रदेश

किसान बना खरबपति । खाते में है 99 अरब 99 करोड़ रूपए, बैलेंस देख बैंक अधिकारियों के उड़ गए होश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

किसान बना खरबपति । खाते में है 99 अरब 99 करोड़ रूपए, बैलेंस देख बैंक अधिकारियों के उड़ गए होश

वाराणसी-(राज मुकीत) – उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अर्जुनपुर गांव निवासी भानु प्रकाश बिंद किसान हैं। भानु प्रकाश ने खेती बाड़ी के लिए सुरियांवा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की ग्रामीण बैंक से केसीसी लोन भी ले रखा था। काफी दिनों से लोन न जमा कर पाने के कारण उनका खाता एनपीए भी हो गया था, और वोह अपनी बैंक खाते का ध्यान भी नही रखता था लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक उनका लोन खाता चेक कर रहे शाखा प्रबंधक ने जब बैलेंस देखा तो उनके होश उड़ गए। देखा कि भानु प्रकाश बिंद के लोन खाते की धनराशि 99,99,94,95,999 रूपए हैं। जिसकी सूचना खाता धारक को दी गई। खाते में इतना पैसा होने की जानकारी मिलते ही भानु प्रकाश बिंद भागते हुए बैंक पहुंचे। तब तक बैंक अधिकारी इसबात की जांच करने में जुटे थे कि आखिर इतना पैसा कहां से आया। हालाकि काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यह पैसा तकनीकि खराबी के कारण आया है। फिलहाल शाखा प्रबंधक आशीष तिवारी द्वारा खाते में होल्ड लगा दिया गया।
बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि एनपीए खाते में कुछ तकनीकि खराबी के कारण ऐसा हुआ है। खाते में होल्ड लगा दिया गया है।

राज मुकीत।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button