वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी विद्यापीठ : राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा ‘स्वच्छता जागरूकता’ विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही राष्ट्र की सेवा करना है, जिसके लिए हमें स्वयं ही आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी है। इससे समाज में एक नई दिशा प्राप्त होगी और हम सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को पूरा करने में अपनी सहभागिता को बनाए रखेंगे।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे व्यवहार में भी होनी चाहिए, जिससे हम अपने समाज की कई कुरीतियों एवं चुनौतियां का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वयं स्वच्छ रहते हुए दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करते रहना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीणा वादिनी ने कहा कि हमें शारीरिक स्वच्छता एवं सामाजिक स्वच्छता के साथ-साथ मानसिक स्वच्छता की भी आवश्यकता है जिससे समाज को एक नई दिशा की प्राप्ति हो सके। संचालन डॉ. ध्यानेन्द्र कुमार मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राखी देव ने किया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close