वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी विद्यापीठ : कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने सड़क सुरक्षा रैली को किया रवाना

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

नक़ी हैदर दानिश

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं भारत स्काउट गाइड तथा रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 01 से 31जनवरी 2026 मनाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पंत प्रशासनिक भवन के सम्मुख स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ। कुलपति प्रो. त्यागी सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु स्वयंसेवकों तथा युवा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली पंत प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर गांधी अध्ययनपीठ होते हुए मलदहिया चौराहे पर पहुंची। चौराहे पर हेलमेट के बिना वाहन चला रहे लोगों को रोक कर प्रेम पूर्वक गुलाब का फूल देकर उन्हें भविष्य में हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम, कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. अंबरीश राय, डॉ. सतीश कुशवाहा, प्रो. रमाकांत सिंह, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड, डॉ. आयुष कुमार लेफ्टिनेंट एन.सी.सी., डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. वीणा वादिनी अर्याल, स्वतंत्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट गाइड आदि उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close