वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी विद्यापीठ : कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया ‘शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं’ पुस्तक का विमोचन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. त्यागी ने पुस्तक के लेखक प्रो. शैलेंद्र वर्मा एवं सह लेखिकाओं डॉ. रीता यादव व शिखा राय को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि शिक्षा पाकर लोगों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली महिलाएं जिन्हें समाज ने किन्हीं कारणवश विस्मृत कर दिया, उन्हें इस पुस्तक के माध्यम से जीवंत कर दिया गया है। पुस्तक में जिन महिलाओं के शैक्षिक कार्यों के लिए रेखांकित किया गया वह बहुत ही सराहनीय है। प्रो. त्यागी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पुस्तक में जिन महिलाओं को स्थान मिला है उनके ऊपर और भी गहन अध्ययन करके लेखन होना चाहिए ताकि उन महिलाओं के किए गए कार्यों से शिक्षा जगत को मजबूती मिल सके। इस मौके पर कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. रमाकान्त सिंह आदि उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button