काजीसादुल्लापुरा, जैतपुरा स्थित सिटी गर्ल्स इन्टरमीडिएट कालेज में ईद मिलन समारोह का आयोजन

वाराणसी,दिनांक 6/4/2026, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच काशी-पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश द्वारा शनिवार दिनांक 4/4/2026 को काजीसादुल्लापुरा, जैतपुरा स्थित सिटी गर्ल्स इन्टरमीडिएट कालेज में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत फरमा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ इंद्रेश कुमार जी ने सैकड़ों की तादात में मुस्लिम महिलाओं, पुरूषों व विशिष्ट जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना पर आधारित है, जहां पूरा विश्व एक परिवार के रूप में देखा जाता है। ऐसे में हमें अपने देश के भीतर भी इसी भावना को मजबूत करना होगा। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सामाजिक सौहार्द ही देश की प्रगति और विकास की सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने विशेष रूप से देश में बढ़ती एकता और सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर जोर दिया व उपस्थित लोगों को “नशामुक्त भारत”, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे महत्वपूर्ण संकल्प भी दिलाया। कुराने पाक की तिलावत से आगाज हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी व हाजी रईश अहमद साहब व संघ के वरिष्ठ अधिकारी दीनदयाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम का सफल संचालन सह-संयोजक उ. प्र. मो. अजहरुद्दीन व आभार प्रकट पूर्वी क्षेत्र संयोजक ताज मोहम्मद एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से सह-संयोजक उत्तर प्रदेश मो.अजहरुद्दीन, पूर्वी क्षेत्र संयोजक ताज मोहम्मद एडवोकेट, क्षेत्रीय संरक्षक श्री ओम प्रकाश पाण्डेय जी,जिला संयोजक शाहिद अंसारी मुजद्दीदी, पूर्व महानगर संयोजक कलीम अशरफ,वहिदा बानो,मो.फैज,मुमताज बानो,हाफीज समीम ,राजेश कन्नौजिया, सरदार असलम अंसारी,राबिया अंसारी, तौकीर अहमद,कलीम अली,परमन द्विवेदी,देवेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट,सूरज कन्नौजिया, कासिम अंसारी,अनीसुर्हमान व अन्य लोगों की प्रमुख सहभागिता रही।
ताज मोहम्मद एडवोकेट
संयोजक – मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश


















