हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

कांवड़ियों ने फिर दिखाई गुंडा गर्दी,पुलिस कर्मियों से की मारपीट,दरोगा को लाठी डंडों से पीटा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।
भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं।
इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close