उत्तराखंड

नाबालिग मौसी से भांजा करता रहा बलात्कार,मौसी हुई गर्भवती तो हो गई भांजे संग फरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चंपावत / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,चंपावत जनपद के पाटी विकासखंड के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग से रिश्ते के भांजे ने दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया है.नाबालिग की गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही दोनों घर से फरार हो. नाबालिग के परिजनों ने पाटी थाने में आरोपी भांजे के खिलाफ तहरीर दी है. पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.
पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी से चंपावत के एक युवक पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है. बताया कि नाबालिग चंपावत में अपने रिश्तेदारों के यहां पढ़ने के लिए गई थी.नाबालिग की बड़ी बहन का कहना है कि आरोपी भांजा लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता था शक होने पर परिजनों ने नाबालिग का बीते दिनों स्वास्थ्य परीक्षण कराया. जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई जब नाबालिग और भांजे को इसकी जानकारी मिली तो वह दोनों फरार हो गए. बताया जा रहा है कि नाबालिग और आरोपी ने गुपचुप तरीके से करीब तीन माह पूर्व किसी मंदिर में शादी भी रचाई है।
इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पाॅक्सो के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.मामले की जांच प्रभारी महिला सेल उपनिरीक्षक सुमन पंत को दी जा रही है. फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. आरोपी भांजा बालिग है या नाबालिग है इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई है.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button