उत्तराखंड

कड़कड़ाती ठण्ड के कारण जिलाधिकारी ने बदला स्कूलों/आँगनवाड़ियों का समय

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),, जनपद ऊधम सिंह नगर के तराई क्षेत्रों में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड के कारण अब सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव कर दिया गया है। यह आदेश आगामी 22 दिसंबर से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा।शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में तराई क्षेत्रों में भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने माना है कि अत्यधिक ठंड और सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट के कारण बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय छात्र हित में लिया गया है।नए आदेश के तहत जिले के सभी शिक्षण संस्थान अब सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था जिले के प्रत्येक सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त विद्यालय के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है, इसलिए इसका पालन करना सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय का पालन नहीं करता है या पुराने समय अनुसार संचालन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को आदेश के कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाकर ही घर से बाहर भेजें और उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में आगामी दिनों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।प्रशासन ने आमजन से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने और आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि ठंड के इस दौर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close