उत्तराखंड

उधम सिंह नगर जनपद के नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे नितिन भदौरिया

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

उधम सिंह नगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,शासन ने ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी उदय सिंह राज का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर आईएएस नितिन सिंह भदौरिया को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। नितिन सिंह भदौरिया वर्तमान में निदेशक शहरी विकास का पदभार देख रहे थे। उन्हें अब जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर का दायित्व सौंपा गया है। बता दें वर्तमान जिलाधिकारी उदय राज सिंह को कुछ माह पूर्व ही सेवा विस्तार दिया गया था, जिसके बाद से उनके स्थान पर नये जिलधिकारी की तैनाती को लेकर चर्चायें थी। उदय राज सिंह के स्थान पर अब नये जिलाधिकारी नितिन भदौरिया जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। नितिन भदौरिया 2011 बैच के आईएएस धिकारी हैं। इससे पहले वे अल्मोड़ा में जिलाधिकारी, देहरादून में नगर आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाल चुके हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close