उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
🌧 उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत एवं आसपास के इलाके।
भारी वर्षा की संभावना वाले जिले:
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाके।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव और निचले इलाकों में सावधानी बरतें, और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही





