नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

आल दिव्यांग सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने की एसडीएम धामपुर से मुलाकात

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

आल दिव्यांग सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने की एसडीएम धामपुर से मुलाकात

नूरपुर/धामपुर। आल दिव्यांग सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने क्षेत्र के दिव्यांगजनों की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान की मांग रखी।संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी, जिला महासचिव फिरोज आलम, जिला प्रवक्ता टिकेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष नूरपुर सरदार सुरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष मोती राम, ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर अबरार अहमद, नगर अध्यक्ष धामपुर शहजाद अंसारी, नगर उपाध्यक्ष धामपुर वसीम अहमद, ब्लॉक प्रभारी अफजलगढ़ टिकेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी हैदर राजा एवं अजेय कुमार मौजूद रहे।एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा ने संगठन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि दिव्यांगजनों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने नवनियुक्त एसडीएम को फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close