वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर किया चेकिंग

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आरपीएफ वाराणसी द्वारा प्लेटफार्म नंबर नौ पर गाड़ी संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस में अवैध वेंडिंग करने के जुर्म में एक वेंडर को किया गिरफ्तार ||

वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस में चैनपुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया ||

आरपीएफ पुलिस ने वाराणसी यार्ड में गाड़ी संख्या 19305 कामाख्या एक्सप्रेस में दो वेंडर कुल तीन अवैध वेंडरों को किया गिरफ्तार ||

वाराणसी:- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |

वाराणसी कैंट स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई | आरपीएफ वाराणसी द्वारा स्टेशन वाराणसी प्लेटफार्म नंबर नौ पर गाड़ी संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस में अवैध वेंडिंग करने के जुर्म में एक वेंडर तथा वाराणसी यार्ड में गाड़ी संख्या 19305 कामाख्या एक्सप्रेस में दो वेंडर कुल तीन अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध आरपीएफ वाराणसी में रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस में चैनपुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया | कुल चार के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close