वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफार्म एवं टिकट घर की किया सघन चेकिंग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गाड़ी संख्या 11059 सारनाथ एक्सप्रेस में प्लेटफार्म नंबर तीन पर चेन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत ||

चेकिंग अभियान मे कुल 15 के खिलाफ रेलवे एक्ट में की गयी कार्यवाही ||

वाराणसी :- आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में बुधवार को वाराणसी स्टेशन पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई | कंट्रोल रूम सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है | आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई |

वाराणसी स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के जुर्म आठ वाहन चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया
तथा वाराणसी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 11059 सारनाथ एक्सप्रेस में प्लेटफार्म नंबर तीन पर चेन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया |

वाराणसी स्टेशन मेन एंट्री इनगेट पर रेल परिसर में गंदगी फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति तथा स्टेशन प्लेटफार्म पर न्यूसेंस करने के जुर्म में तीन व्यक्ति,कुल चार व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन के मेन एंट्री इनगेट पर रेल परिसर में ठेला लगाकर वेंडिंग करने के जुर्म में दो व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया | कुल 15 के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्यवाही की गई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close