वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आभूषण चोरी का पर्दाफाश करने पर व्यापारियों ने एसीपी दशाश्वमेध को दी बधाई, किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । पिछले दिनों चौक थाना क्षेत्र के कर्णघण्टा स्थित दयाशंकर कटरा के ऊपरी तल पर मुंबई निवासी दिवाकर राणा के फ्लैट से चुराए गए 3 करोड़ के सोने के आभूषण की चोरी का चौक पुलिस द्वारा सफल पर्दाफाश किये जाने पर काशी के वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने सन्तोष अग्रवाल व महामंत्री रवि सर्राफ के नेतृत्व में शनिवार को एसीपी दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप मिश्रा समेत पूरी पुलिस टीम का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।साथ ही सभी व्यापारियों ने पूरी पुलिस टीम को मिष्ठान्न खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि मात्र 48 घण्टे में इस चोरी की घटना का ऐतिहासिक पर्दाफाश करने पर पूरा सर्राफा मंडल गदगद है। व्यवसाईयों ने यह भी कहा कि निश्चित तौर पर योगी जी के नेतृत्व में पूरा शासन और प्रशासन द्वारा तत्परता से की गई इस कार्यवाही से यह समझ में आ गया है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शासन- प्रशासन सदैव तत्पर है व रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्राफा व्यापारियों ने पूरी पुलिस टीम सहित सहायक पुलिस आयुक्त डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी का भी सम्मान किया। एसोसिएशन द्वारा सम्मानित होने वालों में एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक प्रकाश चौहान, उपनिरीक्षक पुष्कर दुबे, उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव, एसआई भरत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, पवन तिवारी, मयंक त्रिपाठी, दिनेश कुमार, मनीष बघेल, अंकित मिश्रा, आलोक वर्मा, एसओजी टीम हेड कांस्टेबल संतोष पासवान, कांस्टेबल अश्विनी कुमार सिंह सर्विलांस टीम रहे। संगठन की ओर से मुख्य रूप से संतोष अग्रवाल(हरे कृष्णा ज्वेलर्स), रवि सर्राफ, प्रदुमन अग्रवाल, शैलेंद्र वर्मा, विजय तिवारी, संजय अग्रवाल बाबू भैया, पंकज सर्राफ, गणेश लाल कसेरा, राजा सेठ, कमल कुमार सिंह, विष्णु सेठ, किशोर सेठ, उमेश उपाध्याय, पियूष गुप्ता, सुनील सेठ, छोटेलाल वर्मा, श्याम जी सेठ, अनिल कुमार सेठ आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close