आचार संहिता के दौरान जिला प्रशासन ने अब तक 31 हजार 72 लीटर पकड़ी अवैध शराब

आचार संहिता के दौरान जिला प्रशासन ने अब तक 31 हजार 72 लीटर पकड़ी अवैध शराब
करनाल, 20 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि आबकारी एवं पुलिस विभाग की तरफ से अब तक लगभग 31 हजार 72 लीटर शराब बरामद की है। इस शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। इस चुनाव में गैरकानूनी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एसएसटी, एफएसटी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि देशभर में लोकसभा आम चुनाव 2024 की प्रक्रिया जारी है। हरियाणा प्रदेश में भी 25 मई को सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिला करनाल में भी प्रशासन द्वारा आचार संहिता के नियमों का पालन करवाने हेतु कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों द्वारा जिले हर क्षेत्र में चैकिंग अभियान निरंतर जारी है। इन टीमों ने अपनी चैकिंग के दौरान अब तक 31 हजार 72 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता के नियमों का पालन करवाने हेतु प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी प्रकार की सामग्री या अन्य वस्तु अवैध तरीके से पाए जाने पर उस पर व संबंधित व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग की चेकिंग टीम ने आचार संहिता के दौरान 15 हजार 551 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा 15 हजार 521 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों की चेकिंग टीमों को निर्देश दिए है कि वे जिला के पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करवाने हेतु प्रतिदिन 24 घंटे सजग रहे और अपना चैकिंग अभियान निरंतर जारी रखें। उन्होंने जिला वासियों से कहा कि जिला प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरे पारदर्शी एवं सुदृढ़ व्यवस्था के साथ चुनाव करवाने हेतु पाबंद है।


















