उत्तराखंड

अस्पताल की घिनौनी करतूत, बिल नहीं भरा तो शव देने से किया इंकार, एस.एस.पी. ने दिलाया शव

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, अल्मोड़ा निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद हल्द्वानी के एक नामी निजी अस्पताल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने भारी-भरकम बिल की मांग करते हुए शव सौंपने से इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के धारानौला क्षेत्र निवासी नन्दन बिरौड़िया अपनी पत्नी सीमा बिरौड़िया को बेस अस्पताल अल्मोड़ा से रेफर किए जाने के बाद हल्द्वानी स्थित चंदन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के महज दो घंटे के भीतर ही महिला की मौत हो गई।
मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर करीब 80 हजार रुपये का बिल परिजनों को थमा दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिजन किसी तरह 57 हजार रुपये की व्यवस्था कर सके, लेकिन शेष करीब 30 हजार रुपये न दे पाने पर अस्पताल प्रबंधन ने मृतका का शव सौंपने से इनकार कर दिया।
शव न मिलने से आहत और परेशान परिजनों ने इसकी सूचना एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी को फोन के माध्यम से दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी विजय मेहता को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम ने चंदन अस्पताल पहुंचकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हस्तक्षेप किया। पुलिस की सख्ती के बाद अस्पताल प्रबंधन को मृतका का शव परिजनों को सौंपना पड़ा। साथ ही पुलिस ने मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करवाया, जिससे परिजन धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकें।
इस दौरान पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में इस तरह की अमानवीय हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मानवता को सर्वोपरि रखते हुए शव परिजनों को दिलाया गया है और पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close