वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अभ्युदय सेवा समिति के द्वारा रजनीकांत मिश्रा के पिता की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- अभ्युदय सेवा समिति निरंतर जन सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है | अमरावती ग्रुप के चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा एवं रवि प्रकाश मिश्रा के आवाहन पर अमरावती आवास पर रजनीकांत मिश्रा के पिताजी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस अवसर पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा रक्तदान कैंप में पहुँचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान के प्रति जागरूकता के बारे में बताया वही रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि अभ्युदय सेवा समिति निरंतर ऐसे ही जन सेवा कार्य अपना जारी रखे | इस रक्तदान शिविर में पैंसठ युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया | अभ्युदय सेवा समिति इस महीने जनवरी में दो और ब्लड कैंप लगाने जा रही है |

इस अवसर पर अभ्युदय सेवा समिती के दिलीप दुबे,सुनील पाल,डंपी तिवारी बाबा, सिंटू पांडेय,संतोष सिंह अनुपम,अमिताभ दुबे,विकास तिवारी,विशाल गुप्ता,रोहित सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे | रक्तदान शिविर को सफल बनाने में दिलीप मिश्रा आशीष चौबे का विशेष आभार ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close