उत्तरप्रदेश

अबू धाबी में चंद्र मोहन तिवारी का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन पदक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा अबू धाबी/अल ऐन। भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ चंद्र मोहन तिवारी ने Open Masters Games Abu Dhabi 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 7 से 14 फरवरी 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन स्थित Al Ain Shooting Range में आयोजित हुई।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में Norway, United Arab Emirates, Switzerland, India, Italy तथा Mongolia सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर अत्यंत उच्च रहा।
तिवारी ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 50 मीटर थ्री पोज़िशन राइफल स्पर्धा में रजत पदक तथा 50 मीटर प्रोन पुरुष वर्ग में भी रजत पदक जीतकर कुल तीन पदकों के साथ भारत को गौरवान्वित किया।
कड़े मुकाबले के बीच तिवारी ने तकनीकी दक्षता, मानसिक संतुलन और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्ष 2026 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीतना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि देश के लिए भी गर्व का विषय है।
तिवारी यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का परिणाम है।उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close